Jamshedpur

सोनारी में 28 फीट की प्रतिमा बनाने में कमेटी के संरक्षक असीत मोइत्रा पर FIR

Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के रॉकी मैदान में दुर्गा काली पूजा कमिटी की ओर बनायी जा रही 28 फीट की  प्रतिमा के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने इसे सरकार के गाइडलाइन का उल्लंघन मानते हुए कमिटी के संरक्षक असित मोइत्रा के खिलाफ सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. यह प्राथमिकी क्षेत्र के इंसीडेंट कमांडर सह कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद के बयान पर आपदा प्रबंधन अधिनयम की धारा 51 (बी) एवं एपीडेमिक डिजिज एक्ट 03 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके मुताबिक 4 अक्टूबर 2021 शाम करीब छह बजे वे दुर्गा पूजा के आय़ोजन को लेकर सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के लिए भ्रमण कर रहे थे. इस बीच सोनारी पहुंचने पर पाया कि गुरूद्वारा के सामने रॉकी मैदान श्रीश्री दुर्गा-काली पूजा कमिटी की ओर से 28 फीट ऊंची दुर्गा की प्रतिमा बनायी जा रही है. यह सरकार के सरकार के गाइडलाइन की सीधे तौर पर उल्लंघन है. दर्ज प्राथमिकी में य भी जिक्र किया गया है कि सोनारी थाना में हुई शांति समिति की बैठक में पूजा कमेटी के पदाधिकारियों को सरकार के गाइडलाइन से साफ तौर पर उपलब्ध करा दिया गया था. इसके तहत प्रतिमा की ऊंचाई पांच फीट तक ही होगी. इस पर सभी पूजा कमेटी के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति भी जतायी थी. बावजूद इसके दुर्गा काली पूजा कमिटी ने गाइडलाइन का उल्लंघन किया. इससे कोरोना संक्रमण के फैलाव की पूरी संभावना है.

इसे भी पढ़ें- सोनारी में 26 फीट की प्रतिमा बनाने के मामले में प्रशासन की दो टूक, गाइड-लाइन का उल्लंघन करने पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई

 

Related Articles

Back to top button