Lead NewsSports

सीएम हेमंत सोरेन के पुत्र नितिल सोरेन ने राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए अपना स्थान पक्का किया

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा राज्य शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्कूली खेल हेतु 4 खेल बास्केट बॉल, फुटबॉल और हॉकी खेल का ओपन ट्रायल खेल गांव के विभिन्न स्टेडियम में गुरुवार को संपन्न हुआ. टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित बास्केट बॉल के ट्रायल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पुत्र नितिल सोरेन ने राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए अपना स्थान पक्का किया. अंडर- 17 बालक वॉलीबॉल में नितिल महाराष्ट्र में नवंबर सेकंड वीक में होने वाले 67वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल 2023-24 में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने बताया कि राष्ट्रीय स्कूली खेल में भागीदारी के पूर्व झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के द्वारा 21 दिन का कैंप लगाया जाएगा.

29 सितंबर को साइकलिंग रोड इवेंट होगा. 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाली वूशु प्रतियोगिता के लिए 29 सितंबर को पंजीयन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग के सदस्यों के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षशिक्षक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है.

इसे भी पढ़ें: राज्य स्तरीय खेलो झारखंड: चेस में CM हेमंत सोरेन के पुत्र विश्वजीत एच सोरेन ने राष्ट्रीय स्कूली खेल के लिए अपना स्थान पक्का किया

Related Articles

Back to top button