NEWSRanchiSports

15वीं स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप: अनुष्का को 3 गोल्ड, श्रेया ने हासिल किए 2 सिल्वर सहित 3 मेडल

Ranchi: जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित 15वीं स्टेट आर्चरी चैंपियनशिप में अनुष्का तिवारी और श्रेया उरांव ने 3-3 पदक हासिल किए. 26 सितम्बर से खेली जा रही इस प्रतियोगिता के आखिरी दिन गुरुवार को अनुष्का ने अंडर-9 कैटेगरी में 3 गोल्ड मेडल हासिल किए. गुमला के खड़का गाँव की इस प्लेयर ने 720 में में 695 का स्कोर किया. अनुष्का ने 2021 में आर्चरी शुरू की थी. पूर्व में आंध्र प्रदेश में आयोजित मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में उसने झारखंड टीम के लिए दो गोल्ड मेडल हासिल किए थे. गुमला के ही सिसई कोंडेकरा गाँव की रहने वाली श्रेया ने आर्चरी चैंपियनशिप 2023 में 2 सिल्वर और एक कांस्य पदक अंडर-9 कैटेगरी में प्राप्त किया. उसने 720 में 673 का स्कोर किया. उसने भी 2021 में आर्चरी शुरू किया था. आंध्र प्रदेश में आयोजित मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में झारखंड के लिए एक गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता था.

Related Articles

Back to top button