GiridihJharkhand StoryMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

नेशनल वॉलीबॉल एकेडमी शुरु करने पर मोंगिया समूह के चेयरमैन गुणवंत सिंह मोंगिया झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से हुए सम्मानित

Giridih: जिले में नेशनल वॉलीबॉल अकादमी के संस्थापक और उद्योगपति डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया को रांची में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया.स्पोर्ट्स एक्टिविटी के क्षेत्र में डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया को सम्मानित किए जाने को लेकर ये उनके लिए कोई नई उपलब्धि नहीं है बल्कि, इसे पहले भी उन्हें सम्मानित किया गया. लेकिन इस बार राज्य सरकार ने डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया को झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया. लिहाजा, मोंगिया समूह के साथ गिरिडीह के लिए भी इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: जादू टोना और पुरानी दुश्मनी को लेकर हुई थी जोधन महतो की हत्या, डुमरी पुलिस ने मामले का खुलासा कर चार को किया गिरफ्तार

जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माजी के हाथों सम्मानित होने के बाद शुक्रवार को गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत के क्रम के मोंगिया समूह के चेयरमैन सह मोंगिया वॉलीबॉल एकेडमी के संस्थापक डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ उन्हे राज्य सरकार ने सम्मानित किया. उससे उन्हें खुशी इस बात की है उनका ड्रीम पूरा हो रहा है. खेल के प्रति जो निराशा पहले युवाओं में था, वो अब दूर हो रहा है और युवा अब खुद को स्पोर्ट्स से जोड़ रहे हैं. खास तौर पर वॉलीबॉल से और उनका प्रयास भी था की युवाओं को एक ऐसा माहौल मिले, जो युवाओं को वॉलीबॉल से जोड़ सके और इस दिशा में मोंगिया समूह को सफलता भी मिला रहा है. ऐसे में वो यही कहेंगे की एकेडमी शुरू करने का जो साहसिक निर्णय लिया गया वो धीरे धीरे पूरा हो रहा है.

उन्होंने कहा कि अचानक किसी मुकाम को हासिल नहीं किया जा सकता बल्कि, धीरे धीरे ही सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ कर सफलता हासिल किया जा सकता है. गुणवंत सिंह ने कहा की अब मोंगिया समूह के इस अकादमी का प्रयास है की इस अकादमी से ट्रेंड हो कर निकलने वाले युवाओं का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए हो. इसके लिए भी मोंगिया समूह अपने हर खिलाड़ियों को तैयार करेगा. इसके लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहा है. बंगाल से प्रशिक्षित कोच को रखा गया है. जिनके नेतृत्व में अकेडमी में युवाओं को तैयार किया जा रहा है. प्रेसवार्ता में मोंगिया समूह के डायरेक्टर सन्नी सिंह मोंगिया और मार्केटिंग हेड आदिल सिद्दिकी और मोंगिया समूह के टेक्निकल एडवाइजर रवि रंजन समेत कई मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button