
Giridih: जिले के डुमरी थाना की पुलिस ने दस दिन पहले हुए जोधन महतो हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. इस मामले में डुमरी पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उस लाठी को भी बरामद किया है, जिससे जोधन महतो की पीट-पीटकर हत्या की गई थी. इसके अलावा एक बाइक और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. गिरफ्तार लोगों में डुमरी थाना इलाके के अंबाडीह गांव निवासी मेघलाल महतो, होरिल महतो, भरखर गांव निवासी जितेंद्र महतो, मंगलुआहार गांव निवासी तालेश्वर महतो शामिल हैं.
शुक्रवार को डुमरी थाना में में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ सुमित प्रसाद और थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक जोधन महतो डुमरी थाना इलाके के घुठीयागढ़ा के भरखर गांव का रहने वाला था. जोधन का शव 26 दिसंबर को डुमरी थाना इलाके के तेलवाखरा गांव के करडजोबरा पुल के नीचे पड़ा मिला था. एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया की मृतक जोधन महतो ही हत्या उसी के गांव के रहने वाले जितेंद्र महतो ने अपने साढू होरील महतो के सहयोग से कराया था क्योंकि जोधन और जितेंद्र महतो के बीच पहले से पुराने विवाद को लेकर दुश्मनी चल रही थी. जबकि मृतक जोधन पर हत्या आरोपी जितेंद्र महतो ने जादू टोना कर परेशान करने का आरोप लगाया हुआ था. इसी दुश्मनी के कारण जितेंद्र महतो ने अपने साढू होरील का सहयोग लिया, और हाॅरिल को 60 हजार सुपारी देकर जोधन महतो की हत्या कराया और होरिल ने ही तालेश्वर महतो, मैघलाल महतो का सहयोग लेते हुए जोधन महतो की हत्या कर उसके शव को पुल के नीचे फेंकवा दिया.




