JharkhandRanchi

शराब घोटाला: आईएएस विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने पर एसीबी कोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

Ranchi: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह से एसीबी की टीम गहन पूछताछ करना चाहती है. इससे संबंधित एसीबी की याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. इसके बाद एसीबी की विशेष अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. दरअसल, एसीबी की टीम ने इनसे पूछताछ के लिए 7 दिनों की पुलिस रिमांड अदालत से मांगी है. 20 मई को  विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को करीब 38 करोड रुपए के शराब घोटाला मामले में एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था.

छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रांची एसीबी ने मामले में वर्ष 2024 में प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी. आरोप सही पाए जाने पर मामले में विजिलेंस ने कांड संख्या 9/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. बता दें की वर्ष 2022 में नई उत्पाद नीति बनी थी. यह छत्तीसगढ़ के मॉडल के तर्ज पर बनाई गई थी. राज्य में छत्तीसगढ़ के सिंडिकेट हो गए हावी थे. थोक शराब की बिक्री पर छत्तीसगढ़ के सिंडिकेट का कब्जा था. लाभ पहुंचाने के लिए देसी और विदेशी शराब का ठेका किसी खास सिंडिकेट को दिया गया था, जिसके एवज में अधिकारियों को मोटी कमीशन लेते थे.इससे झारखंड सरकार को करीब 38 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था. मामले में अबतक 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Related Articles

Back to top button