Court NewsLead News

टेरर फंडिंग मामले में एनआइए कोर्ट में सुनवाई में आयी तेजी, महेश अग्रवाल, विनीत अग्रवाल समेत पांच के खिलाफ जल्द होगा आरोप गठन

Rana Pratap Singh

Ranchi : चतरा के टंडवा में मगध व आम्रपाली कोयला परियोजना में टेरर फंडिंग से जुड़े केस में रांची की एनआइए की विशेष अदालत में हो रही सुनवाई में तेजी आयी है. एनआइए ने टंडवा थाना में दर्ज प्राथमिकी को फरवरी 2018 को टेकओवर किया था. अनुसंधान के बाद एनआइए ने मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में रांची एनआइए कोर्ट को इस केस की सुनवाई 1 साल के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया है. जिसके बाद अब मामले की सुनवाई डे टू डे चल रही है.

जल्द होगा होगा आरोप गठन

इस मामले में आधुनिक पावर कंपनी के तत्कालीन एमडी महेश अग्रवाल, सुदेश केडिया, कारोबारी विनीत अग्रवाल, अमित अग्रवाल एवं अजय कुमार उर्फ अजय सिंह के खिलाफ जल्द ही आरोप गठित किया जायेगा.

एनआइए कोर्ट ने इस मामले के आरोपी विनीत अग्रवाल के डिस्चार्ज पिटिशन को बीते 30 दिसंबर को खारिज कर दिया था. कोर्ट ने उस पर लगे गैरकानूनी गतिविधियों समेत अन्य आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होता बताया है, जो आरोप गठित करने के लिए पर्याप्त सबूत है. विनोद गंझू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सितंबर 2019 में आरोप गठित किया गया था.

टीपीसी को फंड देने की हुई है पुष्टि

एनआइए ने जांच के दौरान यह पाया है कि सीसीएल, पुलिस, उग्रवादी व शांति समिति के बीच समन्वय से टेरर फंडिंग हो रही थी. तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) को फंड देने की पुष्टि हुई है. टीपीसी को लेवी देने के लिए ही उसने ऊंची दर पर मगध और आम्रपाली प्रोजेक्ट से कोयला ढुलाई का ठेका लिया था.

टेरर फंडिंग के ये हैं आरोपी

टेरर फंडिंग मामले के आरोपियों में आधुनिक पावर के तत्कालीन महाप्रबंधक महेश अग्रवाल, बीकेबी ट्रांसपोर्ट के उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल उर्फ अमित अग्रवाल, कारोबारी सुदेश केडिया, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह, अजय सिंह, मास्टरमाइंड सुभान खान, टीपीसी के जोनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ नेताजी, क्षेत्रीय कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता, बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू, भीखन गंझू उर्फ दीपक गंझू, प्रदीप राम, विनोद गंझू, मुनेश गंझू, बीरबल गंझू, मुकेश गंझू उर्फ मुनेश्वर गंझू, कोहराम एवं अनिश्चय गंझू शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें – कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक से पूछताछ की तैयारी में ईडी

Related Articles

Back to top button