NationalSports

BCCI: चेतन शर्मा फिर बने सलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष, नयी चयन समिति का ऐलान

Mumbai: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI ने शनिवार को नयी चयन समिति का ऐलान कर दिया है. एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है. उनके अलावा शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ के नाम पर भी मुहर लगी. बता दें कि पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने सेलेक्शन कमेटी को बर्खास्त दिया था. उस कमेटी के अध्यक्ष भी चेतन शर्मा ही थे.
इसे भी पढ़ें: वायू प्रदूषण: झारखंड के प्रमुख शहरों की हवा सुधारने में खर्च किए जायेंगे 260 करोड़, रांची नगर निगम को मिला 25 करोड़


बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, ‘सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक व्यापक प्रक्रिया अपनाई. 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए.’ बोर्ड ने आगे बताया, ‘उचित विचार-विमर्श और सावधानीपूर्वक विचार करने पर सीएसी ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को शॉर्टलिस्ट किया. साक्षात्कार के आधार पर समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की है.

1) चेतन शर्मा

2) शिव सुंदर दास

3) सुब्रतो बनर्जी

4) सलिल अंकोला

5) श्रीधरन शरथ

Related Articles

Back to top button