
New Twitter Policy: एलन मस्क ने नई ट्विटर नीति के तहत नेगेटिवऔर घृणास्पद ट्वीट्स को आगे नहीं बढ़ाने और उनको डिमोनेटाइज करने की घोषणा की. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नई ट्विटर नीति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन पहुंच की स्वतंत्रता नहीं.
Negative tweets to be deboosted, demonetised: Elon Musk announces new Twitter policy
Read @ANI Story | https://t.co/V159mtNn9s#ElonMusk #ElonMuskBuyTwitter pic.twitter.com/QHGqmAeB6z
— ANI Digital (@ani_digital) November 18, 2022
इससे पहले उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि ट्विटर कई विवादास्पद खातों को पुनर्स्थापित करने की योजना बना रहा है जिन्हें पहले प्रतिबंधित या निलंबित कर दिया गया था हालांकि कंपनी ने अभी तक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते के बारे में निर्णय नहीं लिया है. एलन मस्क माइक्रोब्लॉगिंग साइट का नियंत्रण संभालने के बाद से ही ट्विटर को नया रूप देने में लगे हुए हैं.
वहीं मस्क ने कहा कि विवादास्पद कनाडाई पॉडकास्टर जॉर्डन पीटरसन और राइट विंग वाली व्यंग्य वेबसाइट बाबुल बी, जिन्हें पहले मंच से प्रतिबंधित कर दिया गया था, उनके खातों को बहाल कर दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन, जिनका इस महीने की शुरुआत में अकाउंट से निलंबित कर दिया गया था अब उनका खाता भी बहाल हो जाएगा.
कर्मियों के इस्तीफों के बाद ट्विटर के कई दफ्तर करने पड़े बंद
ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क के अल्टीमेटम के बाद सैकड़ों कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी है. इस्तीफों के बाद कई दफ्तरों को कंपनी ने कुछ दिनों तक बंद कर दिया. इससे कार्यालयों में अव्यवस्था दिखाई दी. हालात देखते हुए मस्क व उनके सलाहकारों ने कुछ कर्मियों के साथ बैठक कीं और उन्हें काम करते रहने के लिए मनाने की कोशिश की. मस्क ने लोगों को वर्क फ्रॉम होम नीति के बारे में भ्रामक संदेश भेजे. मस्क ने 7,500 में से आधे पूर्णकालिक कर्मियों को हटाने की योजना बनाई है. मस्क ने कर्मचारियों को बृहस्पतिवार शाम तक यह चुनने का विकल्प दिया था कि वे या तो हफ्ते में 40 घंटे तक कड़ी मेहनत के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें अन्यथा कंपनी छोड़ दें. लेकिन अधिकांश ने कंपनी छोड़ने का विकल्प चुना.
इसे भी पढ़ें : Varanasi: आज काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, तमिलनाडु के छात्रों से होगा संवाद




