NationalNEWSUttar-Pradesh

Varanasi: आज काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, तमिलनाडु के छात्रों से होगा संवाद

Varanasi: सनातन संस्कृति के दो पौराणिक केंद्रों के मिलन के अद्भुत आयोजन काशी तमिल संगमम का शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे. बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री तमिलनाडु के प्रमुख मठ मंदिरों के अधीनम (महंत) को सम्मानित करेंगे. साथ ही, तमिल प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्रों से संवाद भी करेंगे. इस दौरान तमिल भाषा में लिखी गई धार्मिक पुस्तक तिरुक्कुरल व काशी-तमिल संस्कृति पर लिखी गईं किताबों का प्रधानमंत्री के हाथों विमोचन भी होगा.

इसे भी पढ़ें: चतरा जेल में देर रात हुई छापेमारी, खैनी, नेलकटर सहित कई अन्य समान बरामद

काशी से तमिलनाडु के वर्षों पुराने संबंध को मजबूत करने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित काशी तमिल संगमम का शुभारंभ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड तक जाएंगे. समारोह में प्रधानमंत्री काशी से तमिलनाडु के अटूट रिश्तों पर आयोजित प्रदर्शनी व मेले का भी शुभारंभ करेंगे. इस दौरान तमिलनाडु सहित अन्य प्रदेशों से आए करीब 12 हजार से ज्यादा अतिथियों व काशीवासियों को संबोधित करेंगे. महामना की बगिया में आयोजित भव्य समारोह में पीएम मोदी भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग काशी विश्वनाथ और रामेश्वरम के एकाकार पर अधीनम से संवाद भी करेंगे.

 

 

Related Articles

Back to top button