ChaibasaJharkhand StoryNEWSRanchi

भुवनेश्वर से नयी दिल्ली के बीच जल्द चलेगी नयी ट्रेन, चाईबासा और क्योंझर के यात्रियों को मिलेगा लाभ

Ranchi: भुवनेश्वर से नयी दिल्ली के बीच जल्द नयी ट्रेन चलेगी. रेल मंत्रालय जल्द इस संबध में घोषणा करेगी. भुवनेश्वर से नयी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन चाईबासा और क्योंझर से होकर चलेगी. रेल मंत्रालय की ओर से पिछले दिनों भुवनेश्वर से न्यू दिल्ली भाया क्योंझर ट्रेन चलाने की सहमति प्रदान कर दी गयी है. ऐसे में चाईबासा और क्योंझर के यात्रियों को इस ट्रेन के चलने से लाभ मिलेगा. इसकी जानकारी ओड़िशा के विधायक मोहन चरण मांझी ने सोशल मीडिया में दी है.

मोहन चरण मांझी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि नई ट्रेन चलने से क्योंझर और चाईबासा वासियो को इसका काफी लाभ मिलेगा. इधर इस बाबत अब तक रेल मंडल मुख्यालय में कोई जानकारी नही है. टाइम टेबल आने पर ही यह जानकारी मिल सकेगी कि ट्रेन किन स्टेशनों से होकर गुजरेगी.जानकारी हो कि विधायक की ओर से ट्रेन चाईबासा और क्योंझर से होकर गुजरने की मांग रेल मंत्रालय से की गयी थी.

ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट

इधर वॉलटेयर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले पार्वतीपुरम ,गुमाडा, कुनेरू और जिमिडीपेटा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन चालू करने के लिए रेलवे 28 फरवरी से लेकर 5 मार्च तक प्री-एनआई और एनआई कार्य करेगी. इस वजह से रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली दो ट्रेनों को विभिन्न तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलेगी. और एक ट्रेन को दो घंटे रिशिड्यूल कर चलाने का निर्णय लिया है.
इसमें, चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18103 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे ने नार्थन रेलवे के सरसावा रेलवे स्टेशन में तीन दिन देने का निर्णय लिया है. यह ठहराव 8 मार्च तक होगा.

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

29 फरवरी और 3 मार्च को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18189 टाटा एर्णाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टाटा, चाईबासा, डांगुवापोसी, जरूली, पलासा, विजयनगरम होते हुए एर्णाकुलम तक जायेगी. इस ट्रेन का परिचालन 29 फरवरी और 3 मार्च को चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुडा, संबलपुर, टिटलागढ, रायगढ़ा स्टेशनों के बीच रद रहेगा.

28 फरवरी और 3 मार्च को एर्णाकुलम स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18190 एर्णाकुलम टाटा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम, पलासा, जरूली, डांगुवापोसी, चाईबासा होते हुए टाटा स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन 1 मार्च को और 5 मार्च को झारसुगुडा, राउरकेला, चक्रधरपुर स्टेशनों के बीच रद रहेगा. ज्ञात हो कि यह ट्रेन एर्णाकुलम से स्टेशन से खुलने के दो दिन बाद चक्रधरपुर रेल मंडल पहुंचती है.

Related Articles

Back to top button