JharkhandNEWSRanchi

भवन निर्माण विभाग में जल्द होगी मुख्य अभियंता की नियुक्ति

Ranchi: भवन निर्माण विभाग विभाग में जल्द ही मुख्य अभियंता की नियुक्ति होगी. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के डिवीजन में भी इंजीनियरों की पोस्टिंग की जायेगी. पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण सीई के पद के लिए सेवा जल्द ही भवन निर्माण विभाग को देगा. इसकी तैयारी चल रही है. वरीय मुख्य अभियंता स्तर के इंजीनियर को ही भवन निर्माण विभाग भेजा जायेगा. बता दें कि विगत 31 जनवरी से यह पद रिक्त है. इससे विभाग में टेंडर निष्पादन में दिक्कत हो रही है. ऐसे में राज्य सरकार की सहमति के बाद वहां जल्द ही सीई की पोस्टिंग की जायेगी.
इसे भी पढ़ें: सभी जिला मुख्यालय में छोटे हवाई जहाज के लिए रनवे का होगा विस्तार, गिरिडीह के लिए 60.75 करोड़ मंजूर

Related Articles

Back to top button