
Jakarta : भारत ने एशियाई पैरा खेलों में शुक्रवार को शतरंज में दो और बैडमिंटन में एक स्वर्ण पदक से शानदार प्रदर्शन जारी रखा जबकि रियो परालंपिक की पदक विजेता दीपा मलिक ने महिलाओं के एफ 51/52/53 चक्का फेंक में दूसरा कांस्य पदक अपने नाम किया.
इसे भी पढ़ें : योगदा सत्संग कॉलेज में विद्यार्थियों ने जमकर किया हंगामा
शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ी
के जेनिता एंटो ने महिला व्यक्तिगत रैपिड पी1 शतरंज स्पर्धा के फाइनल में इंडोनेशिया की मनुरूंग रोसलिंडा को 1-0 से हराकर जबकि किशन गंगोली ने पुरूष व्यक्तिगत रैपिड छह – बी2/बी3 स्पर्धा में माजिद बाघेरी को शिकस्त देकर शीर्ष स्थान हासिल किया.
सोने का तमगा रैपिड पी1 स्पर्धा शारीरिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों जबकि रैपिड छह – बी2/बी3 स्पर्धा आंशिक रूप से नेत्रहीन प्रतिस्पर्धियों के लिये होती है.
पैरा-बैडमिंटन में पारूल परमार ने थाईलैंड में वांडी खमतम पर 21-9 21-5 से जीत दर्ज कर महिला एकल एसएल3 स्पर्धा का सोने का तमगा हासिल किया. इस श्रेणी में एक या दोनों पैरों से चलने में परेशानी या संतुलन बिठाने वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं.
इसे भी पढ़ें : एएमयू : हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी के शोकसभा मामले में कश्मीरी छात्रों पर देशद्रोह का मुकदमा
खेलों का नया रिकार्ड
पुरूषों की भालाफेंक में एफ55 वर्ग में भारत के नीरज यादव ने स्वर्ण और अमित बलियान ने रजत पदक जीता. नीरज ने 29 . 24 मीटर का थ्रो फेंका. पुरूषों के क्लब थ्रो में भारत के अमित कुमार ने स्वर्ण और धरमबीर ने रजत पदक जीता. अमित कुमार ने 29 . 47 मीटर के साथ खेलों का नया रिकार्ड बनाया.
तैराकी में स्वप्निल पाटिल ने एस 10 वर्ग में पुरूषों की 100 मी बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक जीता. उन्होंने इससे पहले पुरूषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक अपने नाम किया था.
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी बोगी में लगी आग, ढुलाई व्यवस्था पर उठे सवाल
भारत ने अब इन खेलों में 63पदक जीत लिये हैं, इसमें 13 स्वर्ण, 20 रजत और 30 कांस्य पदक शामिल हैं.




