
Khagaria: जिले का दियारा शुक्रवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां पुलिस और इलाके के कुख्यात दिनेश मुनि नामक अपराधी के बीच जमकर गोलीबारी हुई. दोनों ओर से हुई इस फायरिंग में पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शहीद हो गये, जबकि एक सिपाही की हालत गंभीर है. वही कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि के भी मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है.
इसे भी पढ़ेंःपुलिस ने किया नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड का खुलासा, 9 आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दियारा
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि दिनेश मुनि अपने साथियों के साथ दियारा इलाके में छिपा है. इसी जानकारी के आधार पर पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पूरी टीम के साथ दियारा इलाके के लिए रवाना हो गये. खगड़िया के मौजमा गांव में रात तकरीबन 1:45 बजकर पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़ हुई.
दियारा इलाका होने के कारण आशीष कुमार सिहं अपनी टीम को ट्रैक्टर पर लेकर मोजमा गांव पहुंचे थे. उनके साथ चार कॉन्स्टेबल थे. बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस की टीम मौजमा गांव पहुंची दिनेश मुनि गैंग ने उनपर हमला कर दिया. देर रात सन्नाटे, के बीच दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हुई. इस दौरान दारोगा आशीष कुमार सिंह को गोलियां लगी, उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का झामुमो पर पॉलिटिकल प्रेशर, चाईबासा सीट पर पेंच
एक सिपाही भी जख्मी
इस इनकाउंटर में एक सिपाही दुर्गेश पासवान के भी घायल होने की खबर है. घायल सिपाही को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस एनकाउंटर में अपराधी दिनेश मुनि भी मारा गया है. हालांकि अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है.
इधर घटना के बाद खगड़िया एसपी मीनू कुमार ने पूरे दल-बल के साथ इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है. दिनेश मुनि के गुर्गों की गिरफ्तार के लिए खगड़िया और नवगछिया में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में दो नवंबर को होगी अंतिम सुनवाई
हत्या, लूट जैसी कई आपराधिक कांड में शामिल दिनेश
गौरतलब है कि दिनेश मुनि खगड़िया जिले का एक कुख्यात अपराधी है. हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे दर्जनों संगीन मामले उसपर दर्ज हैं. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश है. खगड़िया समेत आसपास के दूसरे जिलों में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं. 6 महीने पहले दिनेश मुनि के गुंडों ने खगड़िया में एक बस लूट ली थी. इस मामले में भी बिहार पुलिस को उसकी तलाश थी.




