JharkhandLead NewsRanchiSports

गोड्डा में होगा 23वीं सीनियर झारखण्ड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 का आयोजन

Ranchi: 23वीं सीनियर झारखण्ड पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 का आयोजन गोड्डा में होगा. गोड्डा कुश्ती संघ के द्वारा जिला प्रशासन, गोड्डा का भी इसमें सहयोग लिया जायेगा. झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में 14 से 16 अक्टूबर 2022 तक गाँधी मैदान, गोड्डा में यह आयोजित होगा. इस सीनियर राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखण्ड प्रदेश के सभी जिलों, इकाई से लगभग 150 महिला, 400 पुरुष पहलवानों सहित 40 तकनीकी पदाधिकारी समेत 590 प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के मुताबिक इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित झारखंड के खिलाड़ी  विशखापटनम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित होने वाले सीनियर महिला/ पुरूष राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2022 में झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. सभी जिला कुश्ती संघों को गोड्डा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए जरुरी निर्देश भी जारी किए गए हैं.

इन बिंदुओं पर देन है ध्यान

रजनीश कुमार के मुताबिक प्रतियोगिता में सभी जिला कुश्ती संघ के महिला, पुरुष टीम को भाग लेना अनिवार्य है. प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व सभी जिला कुश्ती संघ को अपने जिला में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन करना है. उसका जिला में एवं न्यूज़ पेपर में प्रचार के साथ सभी पेपर कटिंग, फोटो का रिकॉर्ड झारखण्ड कुश्ती के ग्रुप में भेजना है. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुश्ती खिलाड़ियों की एन्ट्री 10 अक्टूबर तक  झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के मेल [email protected] तथा 23rd झारखण्ड सीनियर स्टेट के WhatsApp ग्रुप मे भेजना अनिवार्य होगा. इस डेट के बाद एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी. प्रतियोगिता में जिला कुश्ती संघ को एक वजन भार वर्ग में सिर्फ एक खिलाड़ी की एन्ट्री भेजनी है.  जितने वजन हैं, उसी भार वर्ग के हिसाब से एंट्री भेजनी है. प्रतियोगिता में सीनियर के 10 वजन के अलावा सब जूनियर पहलवानों के ग्रुप का दो वजन सभी तीनों स्टाइल में शामिल किया गया है जिसका सीनियर से कोई मतलब नहीं होग. (FS, GR Boys For/ only Sub junior 45] 51 /  Girls – 43] 46 Kg)

सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु वजन कैटेगरी

फ्री स्टाइल:- 57, 61, 65, 70, 74, 78, 86, 92, 97, 125 kg

ग्रीको रोमन:- 55, 60, 63 67, 72, 77 ,82, 87, 97, 130kg

महिला:-50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72, 76kg

इसे भी पढ़ें: मजबूत नींव पर ही संगठन का स्वरुप और ढांचा खड़ा होता हैः अविनाश पांडे

Related Articles

Back to top button