National

#CAAProtest : ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इलयासी की  हिंसक प्रदर्शन बंद करने की अपील  

NewDelhi : पांच लाख इमामों की सदस्यता वाले ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के मुखिया इमाम उमर अहमद इलयासी ने देश में नागरिकता संशोधन कानून(CAA) के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को बंद करने की अपील की है. इलयासी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन करना आपका लोकतांत्रिक हथियार है, लेकिन यह शांतिपूर्ण ढंग से किया जाना चाहिए.

जान लें कि  दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी, सीलमपुर इलाके और लखनऊ के नदवा कॉलेज में CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए थे. इस क्रम में इलयासी ने कहा, मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि शांति बनाये रखनी चाहिए.  कहा कि विरोध प्रदर्शन करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हमें शांतिपूर्ण ढंग से ऐसा करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : #CAA_Protest: उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में इंटरनेट बंद, लखनऊ में SMS पर भी रोक

पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टरअमित शाह से मुलाकात करेंगे

इलयासी ने CAA को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टरअमित शाह से 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के मुलाकात करने की बात भी कही.  ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के अनुसार देश भर के करीब 5 लाख इमाम उससे जुड़े हुए हैं. दुनिया भर में इसे इमामों के सबसे बड़ा संगठन माना जाता है.

बता दें कि  CAA के विरोध में पूर्वोत्तर से लेकर दिल्ली तक देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं.  हाल ही में पीएम मोदी ने भी एक कार्यक्रम में शांति की अपील करते हुए कहा था कि हिंसा करने वाले खुद सोचें कि उन्होंने जो किया, क्या वह सही था.

इसे भी पढ़ें : #Save_Constitution_Save_India का संदेश देगी कांग्रेस,  शनिवार को देश भर में फ्लैग मार्च निकालेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button