Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : जुगसलाई में किराना स्टोर पर चोरों ने बोला धावा, ताला 30 हजार के सामान ले उड़े, सीसीटीवी में कैद हुआ माजरा

Jamshedpur : शहर में लूट और छिनतई की वारदातों के बीच एक के बाद एक चोरी की घटनाएं जारी है. ताजा मामला जुगसलाई थाना क्षेत्र का है. यहां स्टेशन रोड पर स्थित मनोज अग्रवाल के किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने नकद सहित करीब 30 हजार के सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना का खुलासा रविवार को तब हुआ जब आस-पास के लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा.

उन्होंने इसकी जानकारी स्टोर के संचालक मनोज अग्रवाल को दी. उसके बाद वे तत्काल दुकान पहुंचे. उनके मुताबिक किराना स्टोर में पांच ताले लगाये गये थे, इन सभी तालों को तोड़कर चोर स्टोर के भीतर घुसे. फिर गल्ले से नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए. घटना की शिकायत मनोज अग्रवाल ने जुगसलाई थाने में की है. इधर, सीसीटीवी जांच में पाया गया कि चोरी की यह घटना कैमरे में कैद हो गई है. स्टोर के संचालक ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है. पुलिस उसी के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें धर-दबोचने में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है. फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है.

दुकानदारों में रोष
दूसरी ओर चोरी की इस घटना से आस-पास के दुकानदारों में भी रोष है. उनका कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब स्टेशन रोड के किसी दुकान में इस तरह से चोरी की घटना घटी हो. इससे पहले आस-पास के कई दुकानों में चोरी की घटनाएं घट चुकी है. इससे दुकानदारों में भय का माहौल भी बनने लगा है. वे चोरी की इन घटनाओं के शीघ्र उद्भेदन की मांग पुलिस से कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहा महासंयोग, ऐसे करेंगे अभि‍षेक तो होगी मानोवांछित  फल की प्राप्ति, जानि‍ए शुभ मुहूर्त 

Related Articles

Back to top button