Crime NewsKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSTOP SLIDERTop StoryWest Bengal

राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक गिरफ्तार

Kolkata: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किया. मलिक के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी 17 घंटे चली. ईडी ने गुरुवार तड़के छापेमारी शुरू की थी. आज सुबह करीब तीन बजे उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. ईडी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक ने गिरफ़्तारी के बाद पत्रकारों से कहा कि वे गहरी साजिश का शिकार हुए हैं. “बीजेपी ने मेरा शिकार किया है. इस साजिश में बीजेपी और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं.” मलिक को गिरफ़्तारी के बाद जोका स्थित ईएसआई अस्पताल ले जाया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में ईडी की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा था कि अगर मलिक को कुछ हुआ तो बीजेपी और ईडी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की जाएगी.

Related Articles

Back to top button