
Chaibasa: अकादमी आफ फाईन आर्ट्स, कोलकाता पश्चिम बंगाल में 2 मई से 8 मई तक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन ” अंतरनाद” द्वारा किया जा रहा है जिसमें मुंबई, बंगाल,पटना और झारखंड के चित्रकार भाग ले रहे है, झारखड़ के चित्रकार विश्वनाथ लकड़ा भी अपनी कला का प्रर्दशनी कर रहे हैं चाईबासा शहर में जन्मे बचपन से ही कला के शौकीन रहे है, इनकी चित्र देश और विदेश में प्रदर्शित हो चुकी हैं, आदिवासी समाज के विभिन्न विषय को अपनी कला के जरिए एक अलग पहचान बनाई है, इस प्रदर्शनी का उदघाटन भारतीय फिल्म मेकर्स गौतम घोष के द्वारा किया गया.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में मारवाड़ी महिला समिति ने एनीमिया को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
विश्वनाथ लकड़ा की पेंटिंग नई संयोजन के साथ आदिवासी समाज एवम झारखड की प्रकृति,को आत्मसात करते हुए हमेशा नए प्रयोग के द्वारा अपने विचारों को बड़ी ही सरल ढंग से रखते है, विदित हो कि विश्वनाथ लकड़ा की पेंटिंग देश के कई शहरों मुंबई, दिल्ली, चेनाई, अमृतसर, पटियाला, जम्मू कश्मीर, गोवा, पटना,रांची , गुहाटी, बनारस, लखनऊ आदि शहरों में प्रदशित हो चुकी हैं, कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके हैं आज झारखण्ड के नाम को अपनी कला के जरिए एक अलग पहचान दिया है झारखड़ सरकार के द्वारा इन्हें कला के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतू सम्मानित भी किया गया है




