
Palamu: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को पलामू के तीन समेत राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का आनलाइन शुभारंभ किया. पलामू के तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में राजकीय$2 उच्च विद्यालय (जिला स्कूल), राजकीय बालिका$2 उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चैनपुर के शामिल हैं. इन तीन विद्यालयों में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के 745 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाना है.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा के विश्वनाथ लकड़ा कोलकाता में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी ” अंतर्नाद ” में दिखा रहे अपनी महारत
पलामू उपायुक्त आंजनेयुलु डोड्डे, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, उपाध्यक्ष आलोक सिंह, डी.ई.ओ. अनिल कुमार चौधरी, पलामू जिला शिक्षा अधीक्षक मनोज कुमार, सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, योजना पदाधिकारी रमण कुमार, कल्याण पदाधिकारी सेवा राम साहू, सन्नू सिद्दीकी, गोपाल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप कर जिला स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह का उद्घाटन किया. समारोह का कुशल संयोजन व स्वागत भाषण पलामू जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक पलामू प्रमंडल अनिल कुमार चौधरी ने किया। संचालन शिक्षक परशुराम तिवारी ने किया.

मौके पर उपायुक्त आंजनेयुलु डोड्डे ने कहा कि शिक्षा की इस स्वर्णिम शुरूआत को अंजाम तक पहुंचाना है. कहा कि जो भी समस्या आयेगी, उसे मेरे संज्ञान में लाइए, उसका समाधान किया जायेगा. संकल्प, प्रयास व निष्ठा से उत्कृष्ट शिक्षा की मंजिल जरूर मिलेगी. उन्होंने जिला को तीन उत्कृष्ट विद्यालय का उपहार देने के लिए झारखंड सरकार के प्रति आभार प्रकट किया तथा पलामू जिलावासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी.
कार्यक्रम को सफल बनाने में ए.डी.पी.ओ. उदय सिंह, ए.पी.ओ. अशोक रजक, जान मुथू, अभियंता दिलीप सिंह, क्षेत्र प्रबंधक शादाब हुसैन, सुधीर दूबे, राजीव चौबे, विकास दूबे, प्राचार्य करूणा शंकर तिवारी, निखिल गुप्ता, बी.पी.ओ. मनोज तिवारी, राजीव रंजन सिंह, नरेन्द्र सिंह, आमोद सिन्हा, मुकेश सिन्हा, विजय शुक्ला व जिला स्कूल के पूर्व छात्र-सह-पत्रकार प्रभात सुमन ने सराहनीय भूमिका निभायी.
इस मौके पर काफी संख्या में विद्यार्थीगण, शिक्षकगण, समग्र शिक्षा अभियान शिक्षाकर्मी, प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारीगण व क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारियों ने भाग लिया.




