Uncategorized

बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर भड़के लालू

मधुबनी : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग पर विरोधियों को चुनौती देते हुए कहा कि किसकी मजाल है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगा दे। मधुबनी के साहर घाट में सोमवार को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में कोई योग्यता नहीं है। बिहार के लोगों ने विधानसभा चुनाव में उन्हें आईना दिखा दिया है।

बिहार में जंगलराज कहने और राष्ट्रपति शासन लगाने की विपक्ष की मांग पर भड़कते हुए लालू ने कहा, “यह कोई मजाक नहीं है और किसी की मजाल भी नहीं है जो ऐसा कर दे।”

लालू ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि आगे भी महागठबंधन की सरकार ही बनेगी। लालू ने अपने खास अंदाज में कहा कि भाजपा चुनाव हार गई है और अब उसकी आत्मा भटक रही है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व लोकजनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने बिहार में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति को लेकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button