DhanbadNEWS

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में सफाईकर्मियों ने काम किया ठप, वार्डों समेत अस्पताल में चारों ओर फैली गंदगी

Dhanbad: धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में गुरुवार की सुबह 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए. अस्पताल की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. वार्डों समेत अस्पताल में चारों ओर गंदगी फैली होने से मरीजों व उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह कचरे का उठाव नहीं होने से वार्डों में जहां-तंहा गंदगी पसरी रही. वहीं शौचालयों की सफाई नहीं होने से हर किसी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें: नशे की हालत में पहुंचा चोरी करने, रंगेहाथ पकड़ लोगों ने की जमकर पिटाई, पुलिस को सौंपा

सफाई कर्मियों का आरोप है कि कंपनी उन्हें न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं कर रही है. पिछले दो वर्षों से कंपनी उनलोगों को लगातार बरगलाने का काम कर रही है. जिससे वह लोग काफी परेशान है. छठ-दिवाली पर्व आ गया है, लेकिन उन्हें न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इस संबंध में पिछले बार कंपनी के अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई थी. जिसमें कंपनी ने आश्वासन दिया था कि नवंबर माह से सभी सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी के तहत उचित वेतन दिया जाएगा. परंतु आज उन्हें वेतन मिलने पर पता चला कि पूर्व की भांति ही उनका भुगतान किया जा रहा है. जिसके बाद वह लोग एकजुट होकर अस्पताल परिसर में सफाई कार्य को ठप कर दिया.

Related Articles

Back to top button