
Dhanbad: धनबाद में लगातार चोरी की घटना सामने आ रही है. ताजा मामला धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा में एक चोर को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह एक बदमाश चोरी के इरादे से शेखर कुमार के घर के स्टोर रूम में घुसा. उसी समय घर के मालिक शेखर कुमार भी पहुंच गया और युवक को पकड़ लिया. जिसके बाद चोर को रस्सी के सहारे बांध कर पिटाई कर दी. इसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई. जहां युवक से पूछताछ की जा रही है.

घटना के संबंध में शेखर कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उनके घर से कई सामान चोरी हुई है. लेकिन छोटी-मोटी चोरी की घटना होने के कारण इसकी शिकायत थाने में नहीं की गई थी. लेकिन इसकी नजर रखी जा रही थी. इसी क्रम में आज सुबह जब घर के स्टोर रूम में कोई नहीं था. तब एक युवक अंदर में जाकर बर्तन चोरी कर रहा था. इसी क्रम में युवक को पकड़ लिया.

युवक काफी नशे में था. उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि युवक नशे के लिए घर के सामान चोरी कर कर बेच दिया करता था और इस पैसा से नशा करता था. बता दे कि इससे पहले भी धनबाद के दामोदरपुर स्थित पिपराबेड़ा में भी एक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था.




