NEWS

रामगढ़ सदर अस्पताल को सांसद जयंत सिन्हा ने सौंपा ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को हर मोर्चे पर बना रहे हैं बेहतर

Ramgarh: हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मज़बूत बनाने की दृष्टि से शुक्रवार को रामगढ़ सदर अस्पताल में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का वितरण किया. उन्होंने इस अवसर पर 97 कॉन्सेंट्रेटर वितरित किये. प्रत्येक कॉन्सेंट्रेटर की लागत लगभग ₹70 हजार है. इन्हें क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किया जायेगा. इससे किसी भी आपातकालीन व अन्य स्थितियों में लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें; गिरिडीह में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा, देश को गर्व से चलता देख जनता खुश लेकिन पूरा विपक्ष पीएम मोदी को लेकर है दुखी

जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं समय-समय पर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कार्यों व आवश्यकताओं की समीक्षा करता रहता हूँ. मैंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. हज़ारीबाग व रामगढ़ में स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करवा रहे हैं. हर मरीज़ को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए संकल्पबद्ध हैं. ‘सेवा समर्पण’ के संकल्प से मैं जनता की सेवा में जुटा हुआ हूँ.

हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा लोकसभा वासियों की सुरक्षा हेतु हर साधन उपलब्ध करवा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनका प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्रवासी को हर सुविधा व सहायता मिले. कोरोना की पहली व दूसरी लहर में उन्होंने क्षेत्र में ज़िला प्रशासनों, हितधारकों व स्वयं सेवी संस्थाओं से समन्वय बनाकर जनता की सुरक्षा के लिये सभी सुविधाएं सुनिश्चित करवायीं. चाहे विदेश से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मंगवाना हो, ऑक्सीजन बेड्स व वेंटिल्टर्स हों, पाइप्ड ऑक्सीजन की सुविधा हो या ऑक्सीजन प्लांट, वे मरीज़ों को उच्चस्तरीय सेवाएं मुहैया करवाने के लिए संकल्पबद्ध हैं.उन्होंने क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा के लिए 6 लाख से अधिक मास्क वितरित करवाए हैं. क्षेत्रवासियों की सुविधा व सुरक्षा की दृष्टि से जयंत सिन्हा के आह्वान पर हज़ारीबाग के विभिन्न प्रखंडों में निःशुल्क मेडिकल कैम्पों का आयोजन भी किया गया था। लगभग 1,000 मेडिकल कैंप आयोजित किये गए, जिनसे 1 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए थे.

 

Related Articles

Back to top button