
Jadugoda : जादूगोड़ा के भुरकाडीह गांव के सुभाष कर्मकार के घर के सामने मुखिया फण्ड से बने जलमीनार के लोहे के ढांचे सड़ जाने के कारण टूटकर गिर पड़ा. इससे 1000 लीटर की टंकी फट गई. वहीं जलमीनार से पानी भरने आये लोग बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों का कहना है पंचायत क्षेत्र में कई जलमीनार की यही दशा है. समय से पहले इन जलमिनारों की मरम्मत नहीं की गई तो इस तरह की घटना फिर घट सकती है.
इसे भी पढ़ें- नोटिस के खिलाफ गोलबंद हुए यूनियन के नेता और मजदूर, गेट पर विरोध-प्रदर्शन




