GiridihJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

गिरिडीह में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा, देश को गर्व से चलता देख जनता खुश लेकिन पूरा विपक्ष पीएम मोदी को लेकर है दुखी

Giridih: केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचे. स्थानीय होटल में लोजपा की और से आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए. केन्द्रीय मंत्री का स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, रंजीत राम, विनीत कुमार और पीयूष सागर ने पूरे गर्मजोशी के साथ किया. प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री समेत पार्टी नेताओं ने दीप जलाकर और सिद्धो-कान्हू के तस्वीर पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर किया. बीएनएस डीएवी की छात्राओं ने मौके पर केन्द्रीय मंत्री के स्वागत में स्वागत गान पेश किया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में आदिवासी छात्र संघ ने मनाया हूल दिवस, सदर विधायक सोनू ने कहा- संथालियों के अधिकार की लड़ाई में हूल महत्वपूर्ण

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बिहार के नीतीश सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष एकजुट होने का प्रयास कर रहा है लेकिन विपक्ष में एक के बजाय कई पीएम उम्मीदवार हैं लेकिन देश का राजनीतिक समीकरण सिवाय मोदी को 2024 में किसी और को पीएम बनते नहीं देखना चाहता. लिहाजा, जनता सिर्फ यही कहना है कि आने वाले 2024 के लोस चुनाव में पीएम पद के लिए कोई वैंकेंसी नहीं है. लिहाजा, बिहार से विपक्ष को एकजुट करने का सपना नीतिश कुमार का सपना ही रहेगा, फिलहाल अभी से ही विपक्ष में महाविनाश होना शुरु हो चुका है.

बिहार में भाजपा के साथ लोस सीट शेयर फार्मूले को लेकर केन्द्रीय मंत्री का कोई जवाब स्पष्ट नहीं रहा, वहीं झारखंड में लोस चुनाव में बगैर किसी सीट पर दावेदारी के एनडीए के साथ चुनाव लड़ने की बात कहा. राज्य में विस चुनाव को लेकर सीटों के दावेदारी पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा. लेकिन मोदी सरकार द्वारा लाएं जा रहे समान नागरि संहिता कानून के मुद्दे पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि लोजपा का पूरा समर्थन इस मुद्दे पर मोदी सरकार को है. बातचीत के क्रम में केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ने जिस प्रकार किसी को खुद के दुख को देखना दुखद होता है यही हाल विपक्ष का है. विपक्ष भी पीएम मोदी को देश को सुखद हाल में चलाते देख दुःखी है. इधर कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राज्य प्रभारी रामजी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री पप्पू सिंह समेत राज्य भर के नेताओं के साथ बिहार के कई नेता भी जुटे थे.

Related Articles

Back to top button