JamshedpurJharkhand

कोरोना ने दो दिन में लीं चार जानें, शुक्रवार को 593 मामले आये सामने

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में अब कोरोना संक्रमण खतरनाक रूप लेने लगा है. शुक्रवार को एक बार फिर जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 2 लोगों की जान गई है. साथ ही जिले के अंदर 593 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 159 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. अब जिले के अंदर कोरोना एक्टिव केस की संख्या 2688 है. साथ ही जिले अंदर कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या 1069 पहुंच गई है.

कल सिर्फ पोटका व डुमरिया प्रखंड में होगा टीकाकरण

पूर्वी सिंहभूम जिले में दिनांक 08 जनवरी 2022 को पोटका में 18+ एवं डुमरिया प्रखण्ड में 15-18 आयु वर्ग का टीकाकरण कार्यक्रम का संचालन किया जाना है. वहीं ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के अन्य सभी टीकाकरण केंद्र कल बंद रहेंगे. सभी सेंटर पर प्रतिनियुक्त नर्स एवं कंप्यूटर ऑपरेटर का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कल टीकाकरण कार्य बंद रखा गया है. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि पोटका प्रखंड में 18+ के टीकाकरण में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य से कल टीकाकरण कार्यक्रम सन्चालित किये जायेंगे.उन्होंने कहा कि लोगों में कोविड टीका को लेकर काफी जागरूकता आई है, जिससे वे सेंटर पर भी पहुंच रहे हैं. ऐसे में प्रयास है कि फर्स्ट डोज के छूटे हुए लाभुकों को जल्द वैक्सीनेट किया जाए.

Related Articles

Back to top button