1st LeadJharkhandRanchi

रांची : जियाडा की बैठक में 17 नये प्रोजेक्टस को मिली स्वीकृति

Ranchi : झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा गठित प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (पीसीसी) की आज जियाडा भवन में बैठक हुई. जिसमें 18 नये प्रोजेक्टस के आवेदन प्रस्तुत किये गये जिनमें 1 प्रोजेक्ट (फ्लावर मिल के लिए) को छोडकर शेष सभी 17 नये प्रोजेक्टस ( राइस मिल ) को स्वीकृति दी गयी.

कई औद्योगिक क्षेत्र में एक ही प्लॉट के लिए एक से अधिक लोगों द्वारा आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में ऑनलाइन ऑक्शन किये जाने की भी सहमति बनाई गयी. मौके पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की ओर से पूर्व अध्यक्ष दीपक कुमार मारू एवं सह सचिव रोहित अग्रवाल, जेसिया के पदाधिकारियों के अलावा, एमएसएमई विभाग, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक अजय कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद थे.

बैठक के दौरान क्लियर किये गये सभी प्रोजेक्टस को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जायेगी. उक्त जानकारी चैंबर के सह सचिव रोहित अग्रवाल ने देते हुए कहा कि फेडरेशन का सदैव यह प्रयास रहा है कि पीसीसी की बैठकों में प्रस्तुत होने वाले आवेदनों की स्वीकृति दिलाई जाय ताकि राज्य में निवेश को बढ़ावा मिले और रोजगार का सृजन हो.

 

इसे भी पढ़ें : रांची : पुलिस ने पीएलएफआई संगठन के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Related Articles

Back to top button