Uncategorized

इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच बेकहम को फाइनल की उम्मीद

Beijing : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड बेकहम ने उम्मीद जतायी है कि रूस में खेले जा रहे फुटबाल विश्व कप का खिताबी मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच हो सकता है. विश्व कप के शुरूआती मैच में इंग्लैड के प्रदर्शन ने बेकहम को प्रभावित किया है। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में ट्यूनीशिया को 2-1 हराया था.

इसे भी पढ़ें- कश्मीर एकबार फिर दो राहे पर

इंग्लैंड इस खिताब को जीते : बेकहम

बेकहम ने चीन में फुटबाल लीग के प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा कि मुझे लगता है अर्जेंटीना विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा. अगर यह होता है तो स्पष्ट रूप से मैं चाहूंगा की इंग्लैंड इस खिताब को जीते, ऐसा इसलिए क्योंकि मैं अपने देश के लिए थोड़ा पक्षपाती और भावुक हूं. इंग्लैंड ने सिर्फ एक बार 1966 में जर्मनी को हराकर विश्व कप का खिताब जीता है. उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 में क्वार्टर फाइनल में पहुंचना था जब बेकहम टीम के कप्तान थे.

इसे भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर खरीद के टेंडर को लेकर जेबीवीएनएल चेयरमैन से शिकायत, 40 फीसदी के बदले 700 फीसदी टेंडर वैल्यू तय किया

विश्व कप का सफर हर मैच के बाद कठिन होता जाएगा

मैचेस्टर यूनाईटेड और रियाल मैड्रिड के इस पूर्व मिडफील्डर ने हालांकि गेरेथ साउथगेट की टीम को आगाह किया उनके लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल है. उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि हमने ग्रुप चरण के पहले मैच में जीत दर्ज की. इंग्लैंड की युवा टीम है , उनके पास अनुभव की कमी है और विश्व कप का सफर हर मैच के बाद कठिन होता जाएगा क्योंकि टूर्नामेंट में कई अच्छी टीमें खेल रही हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button