Giridih

गिरिडीह नगर निगम के प्रस्तावित नए भवन का सांसद और सदर विधायक ने किया शिलान्यास

Giridih: गुरुवार को नगर निगम के प्रस्तावित चार मंजिले नए भवन का शिलान्यास किया गया. नया भवन अब शहर के टावर चौक स्थित पुराने जमींदोज प्लाट की जगह ऑफिसर्स कॉलोनी में बनाया जाएगा. भवन प्रमंडल की ओर से निर्धारित एक एकड़ के प्लॉट में बनने वाले नए भवन का शिलान्यास सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, लोजपा नेता राजकुमार राज कई अन्य ने पुजारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट पर नारियल फोड़कर किया. 20.22 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन को लेकर सांसद ने कहा कि निगम के बनने के बाद शहर का आकार बढ़ा है, आबादी बढ़ी है. ऐसे में निगम के नए भवन से लोगों को सुविधा मिल सकेगी.
इसे भी पढ़ें: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे आएंगी गिरिडीह और कोडरमा, केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की देंगी जानकारी

इस मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि नगर निगम के नए भवन के शिलान्यास हो जाने से आने वाले दिनों में शहर के विकास के लिए लंबी लकीर खीची जा सकेगी. चार मंजिला नए भवन में लोगों को हर सुविधा मिलेगी. इसके लिए लिफ्ट की सुविधा के साथ एक साथ 50 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी नए प्रस्तावित भवन में होगी. इधर शिलान्यास समारोह में झामुमो नेता अभय सिंह, टुन्ना सिंह, निरंजन राय कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधी अभय राय, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, संतोष शर्मा, सुदीप कुमार, सुमित कुमार, देवराज आनंद समेत कई मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button