Crime NewsJharkhandKodermaNEWS

कोडरमा घाटी में वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत घाटी में बुधवार की सुबह वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रक्षेपाल राणा (26, पिता-रामसेव राणा) जबकि घायल की पहचान सुजीत कुमार राणा (25 वर्ष, पिता सिकत राणा) ग्राम चतरा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अपनी मोटरसाइकिल से दोनों युवक जमुई से चतरा जा रहे थे. कोडरमा घाटी में हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दोनों को ग्रामीणों की मदद से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें: आधुनिक पावर को जेबीवीएनएल ने किया बकाया भुगतान, इसके बाद भी लोड शेडिंग झेल रही जनता

Related Articles

Back to top button