JharkhandLead NewsNEWSRanchi

आधुनिक पावर को जेबीवीएनएल ने किया बकाया भुगतान, इसके बाद भी लोड शेडिंग झेल रही जनता

Ranchi: राज्य में बिजली संकट कम होने का नाम हीं नहीं ले रही है. राज्य भर में औसतन आठ घंटे तक की बिजली कटौती वर्तमान में की जा रही है. जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. मंगलवार देर रात आधुनिक पावर प्लांट की ओर से बिजली आपूर्ति सामान्य की गयी. इसके बाद भी अलग-अलग इलाकों से बिजली संकट की खबर आ रही है. जहां राजधानी रांची में सुबह चार बजे से अलग-अलग इलाकों में लगभग तीन घंटे बिजली गुल रही. वहीं, कुछ इलाकों में रात भर बिजली आंख मिचौली खेलती रही. आलम ये है कि लोगों को रोजमर्रा के लिये पानी तक नहीं मिल पा रहा. राजधानी रांची में औसतन पांच घंटे बिजली कट रही है. जबकि ग्रामीण इलाकों में ये कटौती आठ से नौ घंटे तक की जा रही है. वहीं, डीवीसी कमांड एरिया में बिजली 12 घंटे तक काटी जा रही है.

200 मेगावाट तक की बिजली की कमी

राज्य में लगभग दो सौ मेगावाट बिजली की कमी है. राज्य में बिजली की मांग 2900 मेगावाट तक पहुंच गयी है. जबकि आपूर्ति 2600 मेगावाट तक है. ऐसे में गर्मी बढ़ने पर राज्य में तीन सौ मेगावाट तक बिजली की कमी रहती है. हालांकि जेबीवीएनएल की माने तो औसतन दो सौ मेगावाट बिजली की कमी है. वहीं, सेंट्रल पुल से भी बिजली मिलने में परेशानी हो रही है. जिससे बुधवार तक सामान्य करने की बात कही गयी है. आधुनिक पावर प्लांट से भी सोमवार से बिजली मिलने में परेशानी हो रही थी. जेबीवीएनएल ने मंगलवार को आधुनिक पावर को बकाया भुगतान किया. जिसके बाद देर रात मंगलवार को बिजली आपूर्ति सामान्य की गयी. इसके बाद भी सेंट्रल पुल से बिजली सामान्य नहीं होने पर बिजली कटौती जारी है. वहीं, ग्रिड सब स्टेशन और ट्रांसफॉर्मर में अधिक लोड के कारण भी कुछ इलाकों में बिजली कट रही है.

नियमित अंतराल में कट रही बिजली

जेबीवीएनएल का दावा है कि राजधानी में बिजली आपूर्ति पर्याप्त है. लेकिन हकीकत ये है कि अधिकांश इलाकों में नियमित अंतराल में बिजली काटी जा रही है. शहरी इलाकों में जहां छह से सात घंटे तक बिजली कटौती जारी है. वहीं, ग्रामीण इलाकों में आठ से नौ घंटे तक की कटौती की जा रही है. कुछ इलाकों में एक निश्चित अंतराल में बिजली काटी जा रही है. जबकि कुछ इलाकों में एक बार में ही बिजली काट दी जा रही है. सुदूर जिलों में भी स्थिति यहीं है. वहीं, डीवीसी कमांड एरिया की बात करें तो यहां 10 से 12 घंटे बिजली कटौती की जा रही है. डीवीसी कमांड के सात जिलों में स्थिति बिजली की स्थिति गंभीर बनी हुई है. रात होते ही बिजली की स्थिति और भी खराब हो जाती है. जहां लो वोल्टेज से लेकर लोड शेडिंग तक की समस्या आ रही है. जिसकी प्रमुख वजह डीवीसी के पावर ग्रिड से बिजली आपूर्ति लगातार नहीं मिलना है.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand: आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्त कर्मियों के लिए बनेगी नीति, मांगा गया ब्योरा 

Related Articles

Back to top button