Crime NewsGiridihJharkhand

4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Giridih : गांवा में चार साल मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस पीड़िता के गांव पहुंची. इस दौरान गांवा थाना प्रभारी सूरज कुमार ने पीड़िता की मां से पूरे घटना की जानकारी ली.

जानकारी के अनुसार दो नाबालिगों ने 4 साल की मासूम के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. घटना के बाद बच्ची को दर्द होने लगा. जिसके बाद पूछने पर मासूम ने बताया कि घर के पड़ोस में रहने वाले दो लड़के उसे खेलने के बहाने पर ले गए थे. और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

इसके बाद पीड़िता की ने मामले की जानकारी गांवा थाना प्रभारी को दी. जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी भी पूरे मामले की जांच करने पीड़िता के गांव पहुंचे. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. मामले पर थाना प्रभारी ने कहा है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि मामले पर अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी है.

Related Articles

Back to top button