
Giridih: चैती दुर्गा पूजा को लेकर मां दुर्गे की आराधना में पिछले कई दिनों से गिरिडीह पूरी तरह डूबा हुआ है. सोमवार को बेलवरण पूजा के साथ सप्तमी तिथि के अनुसार मां दुर्गे की प्रतिमा का पट खुला और भक्तो ने मां के क्षमाशील और वरदायिनी के स्वरूप के दर्शन किए. मौके पर चैती दुर्गा मंदिर में विधि विधान के साथ मां का आराधना किया गया. प्रसाद के भोग लगाएं गए. सुबह से शुरू हुए पूजा अर्चना का दौर दोपहर तक जारी रहा. हर कोई मां की भक्ति में लीन दिखा.

इधर शौर्य पराक्रम और भगवान राम के जन्मोत्सव का पर्व रामनवमी को लेकर शहर पूरी तरह से भगवामय हो चुका है. जिले के कई हिस्सों में भगवा ध्वज फहराया जा रहा है, तो राम जानकी और हनुमान मंदिर को भी सजाया जा रहा हैं. चुनावी माहौल को देखते हुए रामभक्तो में जोश और उत्साह भी भरा जा रहा है. बड़े बड़े बैनर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में लगाया जा रहा है, तो बड़े बड़े महावीरी झंडे भी लगाए जा रहे हैं. इंतजार है तो बस राम नवमी की. जिस दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी.
इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में रामनवमी: DJ पर प्रशासन की टेढ़ी नजर तो भानु प्रताप शाही का चैलेंज, ढोल-ताशा तो बजेंगे ही




