ChatraCrime News

चतरा: आवास योजना के लाभुकों से कमीशन लेने पहुंचा था उग्रवादी, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की जमकर धुनाई

Ranchi: आवास योजना की राशि में कमीशन मांगने पहुंचे उग्रवादी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उग्रवादी को किसी तरह ग्रामीण के चंगुल से मुक्त कराकर ले गई. गिरफ्तार उग्रवादी का नाम मंटू बताया जा रहा है. जो पलामू जिले का रहने वाला है. मंटू जोनल कमांडर शशिकांत का राइट हैंड बताया जाता है. घटना चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार उग्रवादी ग्रामीणों से आवास योजना के तहत मिले राशी से 10 हजार रुपये कमीशन की मांगने पहुंचा था. कुछ लोग डर से दिया भी. वही कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण उग्रवादी को खम्बे से बांधकर पिटाई किया. इसी बीच घटना की सूचना कुंदा थाना पुलिस को दी गई. मौके ओर पहुंची पुलिस उग्रवादी को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: टीपीसी से जुड़े नये लोग छद्म नाम पर मांगते हैं लेवी, चार उग्रवादी मेड इन यूएसए लिखे पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button