ChaibasaJharkhandJharkhand Politics

चक्रधरपुर में रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए की जीत पर निकला विजय जुलूस

Chaibasa: रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनिता चौधरी की जीत पर आजसू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. जश्न के साथ-साथ आजसू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्रधरपुर में जुलूस निकाला. जुलूस चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बिरसा स्मकारक स्थल से चक्रधरपुर पवन चौक तक निकाली गई. इस दौरान एनडीए प्रत्याशी सुनिता चौधरी की जीत पर भाजपा एवं आजसू समर्थकों ने जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी. इस मौके पर आजसू जिलाध्यक्ष रामलाल मुण्डा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार को झारखंडी हित में बहुमत मिला और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई. उन्होंने जनता के साथ जो वादा किया था तीन साल में वे पूरा नहीं कर पाए. जिनसे रामगढ़ की जनता में आक्रोश था. रामगढ़ की जनता ने आज सरकार को आईना दिखाया.
इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट के नये भवन में सुविधाओं को लेकर 4 सदस्योंवाली अधिवक्ताओं की समिति ने हाइकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट

पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो का जो विजन है विकास के प्रति लोगों ने आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुनिता चौधरी को वोट दिया. निश्चित रूप से अब रामगढ़ के साथ पूरे राज्य का विकास होगा. मौके पर भाजपा नेता संजय मिश्रा ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी भारी मतों से विजय हासिल की हैं. वर्तमान की सरकार से रामगढ़ की जनता काफी नाराज थी. आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी. मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव,शेषनाराण लाल, आजसू के पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर महतो, सनातन प्रधान, दिनेश चंद्र महतो समेत काफी संख्या में आजसू एवं भाजपा समर्थक मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button