Jamtara

कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को भाजपा पहुंचा रही मदद

Jamtara: कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को भाजपा सेवा ही संगठन के तहत मदद पहुचा रही है. इसी के तहत आज भाजपा ने कंचनबेड़ा के कार्यकर्ता महादेव मुर्मू की मौत के बाद उनके परिजन से मिलकर अनाज मुहैया कराया.

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल  एवं जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह मृतक महादेव के  परिवार से मिलकर  सांत्वना देते हुए राहत सामग्री पहुंचायी. कंचनबेड़ा गांव के आवास में पहुंचकर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल  ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम जिले भर में सेवा ही संगठन के तहत भाजपा चला रही है.

भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस मुसीबत की घड़ी में मदद पहुंचा रहे हैं. जिन परिवार ने अपने आत्मीय स्वजन खोए या किसी अन्य तरह की  महामारी के कारण मुसीबत में है,  भाजपा के कार्यकर्ता ऐसे लोगों के साथ खड़ी है.

जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होने का आह्वान किया. इस कार्यक्रम में जामताड़ा ग्रामीण भाजपा के अध्यक्ष रणजीत राणा, नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सुकुमार सरखेल, लखिन्दर सिंह गौर वाउरी, सुशील गुप्ता सहित अन्य कई कार्यकर्ता  उपस्थित थे.

संस्था ने बांटी राहत सामग्री

मिहिजाम कोडापडा स्थित जेपी आश्रम में गरीब मजदूरों व भिखारियों के बीच अनाज व कोरोना से बचाव किट का वितरण किया. बदलाव फाउंडेशन व बदलाव शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित कोरोना जगरुकता कार्यक्रम में 70 लोगों के बीच अनाज व कोरोना किट का वितरण किया गया. साथ ही गरीबों, मजदूरों व भिखारियों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई.

इस अवसर पर संस्था के संथापक सचिव बजरंग सिंह व सचिव अरविंद सिंह, आशा राठौर, सबीता कुमारी, नवल सिंह, जितेंद्र सिंह, पीयूष घोष सहित अन्य मौजूद थे.

 

Related Articles

Back to top button