JharkhandRanchiTOP SLIDER

बुरा हालः पथ निर्माण विभाग बजट का मात्र 12 प्रतिशत ही कर पाया है खर्च

♦रांची ग्रामीण सहित कई पथ प्रमंडल खर्च करने में फिसड्डी, काम भी धीमा

Ranchi : पथ निर्माण विभाग राशि खर्च नहीं कर पा रहा है. विभाग के कुल बजट 3480 करोड़ में से महज 420 करोड़ की राशि ही अब तक खर्च हो पायी है. यानी इस वित्तीय वर्ष कुल बजट का 12 फीसदी ही खर्च हो सका है. कई पथ प्रमंडलों में न के बराबर राशि खर्च हुई है. पथ निर्माण, पुल निर्माण के काम में छह प्रमंडलों ने शून्य या थोड़ी-बहुत राशि खर्च की है. पथ निर्माण विभाग ने आवंटन के विरुद्ध खर्च की समीक्षा बीते माह की थी. यह पाया कि कुछ प्रमंडलों का खर्च काफी कम है. कई पथ प्रमंडल ने प्राप्त आवंटन से 50 प्रतिशत कम राशि खर्च किया है. रांची ग्रामीण, लोहरदगा, खूंटी, कोडरमा, पाकुड़ आदि प्रमंडल में जीरो राशि खर्च हुई. पैसा खर्च नहीं होने के कारण यह बात स्पष्ट है कि अभी तक नयी योजना पर कोई काम प्रारंभ नहीं हो सका है. सड़क निर्माण की योजनाएं न के बराबर ली गयी हैं. बता दें कि विभागीय निर्देशों से पहले ही स्पष्ट है कि विभाग से आवंटन प्राप्त होने के सात-10 दिनों के अंदर राशि निर्गत कर देना है. पथ सचिव ने राशि आवंटित नहीं किये जाने को गंभीरता से लिया और इंजीनियरों को सख्त निर्देश भी दिया है. बता दें कि पथ निर्माण विभाग में वर्तमान 131 योजनाएं चालू स्थिति में इसमें 122 योजनाएं विलंब से चल रही हैं. योजना विलंब से चलने के पीछे राशि का अभाव भी एक कारण है. हालांकि अब विभाग ने करीब 200 से अधिक योजनाओं की स्वीकृति दी है. लगभग 2000 करोड़ की योजना पर काम शुरू कराने की तैयारी है.

इसे भी पढ़ें – पीएसए प्लांट के उद्घाटन के 7 दिन बाद भी रिम्स में नहीं शुरू हो पायी ऑक्सीजन की सप्लाई

काम की स्थिति

प्रमंडल का नामआवंटन लाख रुपयेखर्च प्रतिशत
रांची, ग्रामीण200.75शून्य
लोहरदगा170.00शून्य
चतरा2621. 4143
सरायकेला-खरसावां422.2847
मनोहरपुर850.0050

पुल

प्रमंडल का नामआवंटन लाख मेंखर्च प्रतिशत
रांची, ग्रामीण128.24शून्य
खूंटी76.82शून्य
कोडरमा50.00शून्य
पाकुड़60.00शून्य

 

Related Articles

Back to top button