Jamshedpur

जिला प्रशासन ने पूजा कमेटियों की परेशानी पर खेद जताया, मूर्ति विसर्जन पर बनी सहमति

Jamshedpur : अष्टमी के दिन काशीडीह पूजा पंडाल में हुए विवाद के बाद जहां जमशेदपुर के सभी दुर्गा पूजा कमेटी के लोगों ने मूर्ति का विसर्जन करने से इनकार कर दिया था, इसके बाद शहर में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. इस स्थिति को शुक्रवार की दोपहर तब साफ किया गया जब जिला प्रशासन का प्रतिनिधि बनकर एडीएम नंदकिशोर लाल और एसडीओ संदीप मीणा काशीडीह पूजा पंडाल में पहुंचे और अभय सिंह के साथ वार्ता की. वार्ता में दोनों अधिकारियों ने अष्टमी को हुए विवाद पर खेद व्यक्त किया और कहा कि आगे से इस तरह की समस्या नहीं आएगी. साथ ही अभय सिंह ने कहा कि बावजूद उनपर किसी तरह का मामला दर्ज किया जाता है तब यह मामला आगे चलकर और दूसरा रूप ले सकता है.

सभी के लिए कानून एक जैसा होना चाहिए

अभय सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए एक जैसा होना चाहिए. किसी को ज्यादा छूट देना और किसी पर शिकंजा कसना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जिला प्रशासन को निष्पक्ष होकर कानून का पालन कराना चाहिए. अभय सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और सरकार का प्रतिनिधि बनकर एडीएम और एसडीओ पहुंचे हुए थे. दोनों अधिकारियों ने अष्टमी की घटना पर खेद व्यक्त किया और कहा कि आगे से इस तरह की समस्या नहीं आएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जमशेदपुर के सभी दुर्गा पूजा कमेटी के लोग जुलूस निकालकर मूर्तियों का विसर्जन कर सकते हैं अब किसी तरह का विवाद नहीं है.

इसे भी पढ़ें- रांची में 1948 में पहली बार दशहरे पर हुआ था रावण दहन

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button