
New Delhi : आप में से अधिकतर लोगों को महाभारत का वो प्रसंग जरूर याद होगा जब पांडवों के सबसे बड़े भाई युधिष्ठिर कौरवों के मामा शकुनी के साथ जुआ खेलते हुए अपनी पत्नी द्रौपदी को दांव पर लगा कर हार गये थे. ये घटना महाभारत का युद्ध होने की सबसे प्रमुख वजह बनी थी. अब इसी तरह का मामला सामने आया है.
एक पति ने अपनी पत्नी को जुआ खेलने के दौरान दांव पर लगा दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो महिला और उसका पति दिल्ली में रहते थे.
पति अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था. जुआ खेलने के दौरान उसने पत्नी को दांव पर लगा दिया और हार गया. इसके बाद पति ने पत्नी को तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया.
इसे भी पढ़ें:15वें वित्त आयोग के तहत रांची जिला में होगी नियुक्ति, हाइकोर्ट ने केस डिसमिस किया
ये है पूरा मामला
बताया जाता है दोस्तों के साथ जुआ खेलने के दौरान पति ने पत्नी को दांव पर लगाया. जब जुआ में पत्नी को हार गया तो नाराज हो गया. उसने पत्नी से दो लाख रुपए की डिमांड कर दी. पत्नी ने रुपये देने से इंकार किया. इससे आरोपी पति इतना नाराज हुआ कि उसने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ते खत्म कर लिए.
किसी तरह महिला वहां से भागी और अपनी जान बचाने में सफल रही. छोटी बेटी के साथ भटक रही महिला ने बलिया की जिलाधिकारी से मिलकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें:तेंदुआ के जबड़े से बेटे को निकाल लाई ये हिम्मती मां, 8 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया था जंगल
बलिया का रहनेवाला है युवक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलिया के मनियर थाना क्षेत्र का युवक दिल्ली में काम करता है. शादी के छह साल बाद वो पत्नी को लेकर दिल्ली गया. दिल्ली जाने पर महिला को पति की बुरी आदतों के बारे में पता चला.
पत्नी ने आरोप लगाया है कि जुआ खेलने के दौरान उसे पति ने दांव पर लगा दिया और हार गया. पति ने दो लाख रुपए की डिमांड कर दी. उसने रुपए देने से इंकार किया तो पति ने रिश्ता तोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें:बगैर आदेश के दखल दिलाने जमीन पर पहुंची पुलिस! DGP के पास पहुंची शिकायत
बलिया की डीएम से मिलकर बताई पीड़ा
पति के चंगुल से जान बचाकर भागी महिला ने बलिया की डीएम से मिलकर अपनी पीड़ा बताई. महिला ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है. महिला ने डीएम को बताया कि वो अभी मायके में रह रही है.
यहां आने के बाद पति ने कॉल करके दो लाख रुपए मांगे. उसने पति को रुपए देने से इंकार कर दिया. इससे नाराज होकर पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता ही खत्म कर दिया. अब, महिला इंसाफ मांग रही है.
इसे भी पढ़ें:सावधान! फैल रहा है नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, शादी की खुशी में कोरोना प्रोटोकोल भूलना पड़ सकता है भारी




