JharkhandLead NewsRanchi

मनरेगा: 74.36 फीसदी ही एक्टिव मजदूरों के जॉब कार्ड की हो सकी जांच

Ranchi : मनरेगा से झारखंड में अब तक सिर्फ 74.36 फीसदी एक्टिव मजदूरों के जॉब कार्ड को वेरीफाइ किया जा सका है. वहीं, कुल जॉब कार्ड जो निर्गत किए गये हैं उसका भी 79 फीसदी ही जांच हो पाया है. राज्य में मनरेगा से 60 लाख से अधिक जॉब कार्ड निर्गत किए गए हैं, इनमें से 48.11 लाख जॉब कार्ड की जांच की गयी है. वहीं,60 लाख जॉब कार्ड होल्डर में से राज्य में अभी 35.37 लाख जॉब कार्ड होल्डर एक्टिव वर्कर के तहत हर दिन काम कर रहे हैं. इनमें अभी 26 लाख से कुछ अधिक का ही जॉब कार्ड का जांच हो पाया है. यानि अभी भी एक्टिव वर्कर में से नौ लाख वर्करों के जॉब का वेरीफिकेशन नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें : रांची जिला प्रशासन टेंडर घोटाला:  टेंडर खुलने से पहले न्यूज विंग बता रहा है किसे मिलने वाला है काम (4)

वहीं,कुल जॉब कार्ड की स्थिति देखे तो उसमें भी 25 लाख का गैप अभी दिख रहा है. बता  दें कि मनरेगा में मजदूरों को निबंधन के बाद जॉब कार्ड निर्गत किया जाता है,इसी के आधार पर उन्हें काम मांगने के बाद काम आवंटित किया जाता है. मजदूरी भी दी जाती है. जॉब कार्ड प्रवृष्टि भी की जाती है. ग्रामीण विकास विभाग ने गलत व फर्जी तरीके से बनाये जा रहे जॉब कार्ड की शिकायतों के बाद इसके वेरीफिकेशन के काम में तेजी लाने को कहा था,लेकिन अभी भी यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है. विभाग ने एक बार फिर सभी जिलों को कार्ड वेरीफिकेशन की कार्रवाई पूर्ण करने को कहा है.

जॉब कार्ड, वेरिफिकेशन की स्थिति

 

जिलाकुल जॉब कार्डएक्टिव कार्ड वेरीफाइड कार्डएक्टिव कार्ड वेरीफाइड
चतरा247205148089242233147604
देवघर287824179187283531176746
पश्चिम सिंहभूम387310151202354393143969
पलामू371191249050336806224383
सरायकेला-खरसावां212648120444177771103362
गिरिडीह473706313785403099266448
पूर्वी सिंहभूम257703143384224836116528
लोहरदगा86713551557084443855
खूंटी1270037131110504754957
कोडरमा122606769749337356519
गुमला22798512125118796287971
रांची373208187030309576135394
गढ़वा335304243812252969176497
धनबाद26439312308319986582254
रामगढ़97004642406776541512
दुमका297892178617207578113252
सिमडेगा15661710162310816461388
बोकारो27256915646719482593382
हजारीबाग290472175275200648101067
साहेबगंज272522314983417099585217
जामताड़ा18880512807212093470449
गोड्डा26812815140618654080429
लातेहार19740913396711539168644
कुल60260203537083481184026030151

इसे भी पढ़ें : ट्रिपल आईटीः भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिला प्रशासन ने जमीन से संबंधित मांगी आपत्तियां

Related Articles

Back to top button