JharkhandLead NewsRanchi

ट्रिपल आईटीः भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, जिला प्रशासन ने जमीन से संबंधित मांगी आपत्तियां

Ranchi : ट्रिपल आईटी के नये भवन के लिये भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. सरकार ने 55 डिसमिल जमीन की राशि 1,47,60,918 रुपये जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दिया है. पहले नोटिस 11 जारी किया जायेगा. इसके बाद नोटिस 19 का प्रकाशन किया जायेगा. जमीन से संबंधित आपत्तियां भी ली जायेंगी. जिला भू-अर्जन कार्यालय ने कहा है कि जिन लोगों को उक्त जमीन से संबंधित किसी तरह की आपत्ति दे सकते हैं. जिस 55 डिसमिल जमीन का अधिग्रहण होना है वह जमीन कांके प्रखंड के सांगा मौजा का प्लॉट नंबर 1363,1439,1392 व 1908 है. प्लॉट नंबर 1363 का 0.17 डिसमिल, 1439 का 0.26 डिसमिल, 1392 और 1908 का 0.12 डिसमिल शामिल है.

 

2022 तक भवन तैयार करने की योजना

जानकारी के अनुसार ट्रिपल आईटी का भवन 2022 तक तैयार कर लिए जाने की योजना है. कुल 66 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है. करीब 51.54 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है. इस पर मुख्य भवन बनाया जाएगा.

 

50 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार और 35 फीसदी राज्य सरकार का

इस संस्थान के संचालन में 50 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार, 35 फीसदी राज्य सरकार, पांच फीसदी सीसीएल, पांच फीसदी टीसीएस और पांच फीसदी हिस्सेदारी टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की है.

 

128 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रिपल आईटी

66 एकड़ में फैले इस भवन के निर्माण में 128 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. भवन का निर्माण दो फेज में होगा. पहले फेज में 51.64 एकड़ जमीन पर मुख्य भवन बनाया जायेगा. इसके बाद दूसरे चरण में 15 एकड़ जमीन पर निर्माण कार्य होगा. अभी चार किलोमीटर के दायरे में बाउंड्री का काम किया गया है. यह चहारदीवारी नौ फीट ऊंची है.

Related Articles

Back to top button