
Akshay Kumar Jha
Ranchi: जिले के सभी विभागों के मालिक डीसी साहब. जिला परिषद का कर्ताधर्ता डीडीसी साहब. टेंडर के लिए विज्ञापन निकालना, टेंडर भरवाना, टेंडर जमा करवाने जैसे जटिल कामों से आप लोगों को बचना चाहिए. क्योंकि काम किसे दिया जाना है यह पहले से ही तय होता है. जिस टेंडर को आराम से निकाला जा सकता है, उस प्रक्रिया में जल्दबाजी इतनी दिखायी जाती है, जैसे ये कोई आपदा का मामला हो. लेकिन जब बात टेंडर खोलने की आती है तो सारा नियम और कायदा ताक पर रख दिया जाता है. जिला परिषद की तरफ से खलाड़ी प्रखंड के नौ स्कूलों में दो-दो कमरा बनाया जाना है. जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया की गयी. टेंडर खुलने की तारीख 23 दिसंबर थी. लेकिन टेंडर 10 जनवरी को खोली जानी है. टेंडर खुलने से पहले ही न्य़ूज विंग आपको उनके नाम बताने जा रहा है, जिन्हें काम दिया जाना है.
टेंडर खुलने से पहले जानें किसे मिलेगा काम
टेंडर अभी खुला नहीं है. खबर लिखने का वक्त 11.30 बजे है. टेंडर खोलने की प्रक्रिया हो ही रही है. लेकिन उससे पहले ही आपको न्यूज विंग उनके नाम बताने जा रहा है कि किसे काम दिया जा रहा है.
– अनान असकाइल लाइन
– जय गुरुदेव
– रियाजुल इजायाल
– प्रवीण कुमार सिंह
– सायस कंस्टेशन
– एजाज अंसारी
– सूर्यश एंड संस
– रियाज़ मिनहाज




