
Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज कैदियों के भागने का सिलसिला बरकरार है. गुरुवार रात 8.30 बजे मुसाबनी का विचाराधीन कैदी मो समीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना उस वक्त घटी जब मो समीर की निगरानी के लगे हवलदार जनार्दन यादव उसे इलाज के लिए कैदी वार्ड से इमरजेंसी वार्ड की ओर ले जा रहा था. इसी बीच मो समीर चकमा देकर फरार हो गया. हवलदार जनार्दन उसे कैदी वार्ड से बिना हथकड़ी के ही लेकर जा रहे थे. यह पहला मामला नहीं है जब कोई कैदी इस तरह वार्ड से फरार हुआ हो. इसके पूर्व भी कई कैदी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो चुके है. हालांकि, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मो समीर की तलाश में जुट गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




