JharkhandLead NewsNEWSRanchiSahibganjTOP SLIDER

BIG NEWS:  CM हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर ED के छापे, हेमंत का संकट बढ़ा

पंकज के करीबियों पर साहिबगंज, मिर्जाचौकी, बरहेट में भी ई़डी दे रही है दबिश

Sahibganj:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के 9 ठिकाने पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. छापेमारी होटल, रेस्टोरेंट समेत कई ठिकानों पर जारी है. ईडी की छापेमारी को पूजा सिंघल प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है. पंकज मिश्रा साहिबगंज स्थित आवास के साथ ही उनके कई करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दाहू यादव के साहिबगंज आवास और व्हाइट हाउस होटल में , कन्हैया खुडानिया साहिबगंज के आवास, सोनू सिंह के राजमहल  आवास, भगवान भगत के बरहरवा आवास, भावेश भगत के बरहरवा आवास, ट्विंकल भगत के मिर्जाचौकी आवास, पतरू सिंह के मिर्जाचौकी आवास,  निमाय शील के बरहेट आवास, संजय भगत के साहिबगंज आवास पर भी  इस वक्त छापेमारी चल रही है।

 

ये सभी पंकज मिश्रा के काफी करीबी माने जाते हैं.  प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि अवैध खनन के मामले में छापेमारी चल रही है. यहां यह भी उल्लेखनीय है पूजा सिंघल प्रकरण के दौरान कई बार पंकज मिश्रा का नाम सामने आते रहा है. मालूम हो कि पंकज मिश्रा सीएम हेमंत के विधायक प्रतिनिधि हैं. यदि ईडी को पंकज मिश्रा के ठिकानों कुछ खास हाथ लगती है तो सीएम हेमंत का संकट बढ़ सकता है.

आपको बता दें कि 11 मई को झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग केस में IAS अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. ED ने कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. पूजा सिंघल फिलहाल सलाखों के पीछे हैं. छह मई को ईडी ने पूजा सिंघल के करीबियों के रांची बाकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे. छापे के दौरान ईडी को 19 करोड़ से अधिक कैश और कई अहम दस्तावेज मिले थे.

 

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड में  छह मई के बाद से ईडी कई लोगों के खिलाफ छापेमारी कर रही है. 2009-10 में मनरेगा घोटाला हुआ था. उसी मामले में छह मई को ED ने एक साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान में रेड डाली थी. इसी रेड के दौरान पूर्व आइएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार सिंह के घर से19 करोड़ 31 लाख रुपये बरामद हुए थे. उस समय ईडी ने पूजा सिंघल के आवास के अलवा उनके पति के रांची में स्थित अस्पताल में भी रेड डाली थी. जांच एजेंसी को सिर्फ पैसे ही बरामद नहीं हुए बल्कि कई अहम दस्तावेज भी हाथ लगे हैं. इसके अलावा दोनों द्वारा कई फ्लैट में किए गए निवेश की बात भी सामने आई है. करीब 150 करोड़ के निवेश के कागजात मिले हैं. इस मामले में कई बार पंकज मिश्रा का नाम सामने आया था.

Related Articles

Back to top button