Uncategorized

केंद्र दो नए मंत्रियों को मंजूरी देने में कर रहा विलंब : केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर आप सरकार में दो नए मंत्रियों को शामिल करने के लिए मंजूरी देने में विलंब करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विलंब को ‘राजनीतिक बदले’ की कार्यवाही कहा।

केजरीवाल ने ट्वीट किया है, “केंद्र दो मंत्रियों की फाइल पर 10 दिनों से बैठी हुई है। इससे दिल्ली सरकार के ढेरों काम रुके हुए हैं। आपकी दुश्मनी हमसे है, लेकिन दिल्ली वासियों से अपना बदला मत लीजिए।”

केजरीवाल ने छह मई को तत्कालीन जल, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा को बर्खास्त कर दिया था और आप विधायकों राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत को मंत्रिमंडल में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है।

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा है, “चूंकि कपिल मिश्रा का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म हो चुकी है, इसलिए केंद्र को अब उन फाइलों पर मंजूरी दे देनी चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button