
Principal Correspondent
Ranchi: मिशन ओलंपिक 2024 की राह JSSPS (झारखण्ड राज्य खेल प्रोत्साहन) अब और मुश्किलों भरी साबित होने वाली है. कारण सरकारी मकड़जाल. अगले वर्ष पेरिस में होने वाले इस ओलंपिक के लिए प्लेयर्स तैयार करने का जो टारगेट रहा हो, वह फिलहाल पूरा होना कठिन दिख रहा. विधानसभा के जारी बजट सत्र में खेलकूद विभाग ने जेएसएसपीएस के लिए और अपने स्तर से कोचों के मामले में जो जवाब मंगलवार को दिया है, वह इसका प्रमाण है. इसके हिसाब से पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड नयी खेल नीति 2022 के आधार पर ही JSSPS में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा. इसके लिए कार्रवाई जारी है. इधर, पिछले दो सालों से विभिन्न खेलों के लिए कोच की तलाश में वह सरकारी आदेश की बाट ही जोह रहा है.
इसे भी पढ़ें: JSSPS के खिलाड़ियों के लिये Good News, कोच, डॉक्टरों की होगी नियुक्तियां, योग्य कैंडिडेट करें अप्लाई
क्या कहा सदन में सरकार ने
कला, संस्कृति, खेलकूद विभाग, झारखंड से विधायक राज सिन्हा ने राज्य गठन के बाद से अब तक राज्य में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति किए जाने, साझा (झारखंड खेल प्राधिकरण) और जेएसएसपीएस, होटवार में खेल प्रशिक्षकों की कमी के मसले पर जानकारी मांगी थी. इस पर विभाग ने बताया है कि खेलकूद निदेशालय अंतर्गत क्रीड़ा प्रशिक्षक के स्वीकृत पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाती है. 2019 में 16 कोचों की नियुक्ति इस ग्राउंड पर की गयी. इससे पहले 3 अन्य कोचों की नियुक्ति की गयी थी. जेएसएसपीएस में कोचों की उपलब्धता के मामले पर विभाग ने बताया है कि वहां 15 खेल एकेडमी संचालित है. इनमें 55 पद कोचों के लिए तय हैं. फिलहाल वहां विभिन्न खेल विधाओं के अंतर्गत 20 प्रशिक्षक सेवाएं दे रहे हैं.
2024 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल का टारगेट
गौरतलब है कि सीसीएल और राज्य सरकार के बीच आपसी सहयोग से जुलाई 2016 से होटवार में जेएसएसपीएस (झारखण्ड राज्य खेल प्रोत्साहन) का संचालन शुरू हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य खेल अकादमियों के जरिये दस से अधिक खेलों में 8 से 12 वर्ष के बच्चों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करना है. एथलेटिक्स, आर्चरी, बॉक्सिंग, फुटबॉल, तैराकी, भाड़ोतोलन, कुश्ती, ताइक्वांडो एवं साइकिलिंग की अकादमी के साथ इसे शुरू किया गया. मिशन 204 का लक्ष्य तय करते उम्मीद की गयी कि यहां से कई ऐसे प्लेयर्स निकलेंगे जो 2024 के ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल लाएंगे.




