Fashion/Film/T.V

मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर चीन की गलियों में डांस करती दिखीं

NW Desk: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो के चलते मानुषी खूब चर्चा में रहती है. इन दिनों मानुषी चीन में है. जहां वह आगामी मिस वर्ल्ड को अपना खिताब पहनाकर उन्हें 2018 की मिस वर्ल्ड घोषित करेंगी. अगले ‘मिस वर्ल्ड’ का आयोजन 8 दिसंबर 2018 को चीन में आयोजित होगा.

मानुषी इन दिनों चीन में खूब इंजॉय कर रही है. मानुषी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वह पारंपरिक डांस करती हुई नजर आ रही हैं. मानुषी छिल्लर 2017 की विश्व सुंदरी रही है. बता दें कि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने 17 साल बाद खिताब जीत कर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया था.

बता दें कि मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद कई कमर्शियल एड और मॉडलिंग शो में दिखाई पड़ चुकी हैं. साथ ही वे कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ फोटोशूट भी करा चुकी हैं. मानुषी से पहले 17 साल पहले 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को भारत के नाम किया था. इस जीत पर मानुषी को बॉलीवुड से बधाई मिल रही है.

आपको बता दें कि हरियाणा की मानुषी छिल्लर मेडिकल स्टूडेंट हैं. फर्स्ट रनरअप मिस इंग्लैंड स्टेफनी हिल और मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा को सेकेंड रनर अप बनाया गया. इस कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों. इसका जवाब देते हुए मानुषी ने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है. पिछले दिनों खबर थी की वह बॉलीवुड में काम करना चाहती है. मानुषी ने कहा था कि अगर कभी उनको मौका मिला तो वह बॉलीवुड में एक्शन फिल्म करना चाहेंगी.

इसे भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमले को याद कर सिहर जाते हैं बॉलीवुड के सितारे

Related Articles

Back to top button