Crime NewsGumlaJharkhandNEWS

उन्मादी भीड़ ने आरोपी चंदर को पीट-पीट कर मार डाला

Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के घूगरू पाठ गांव में रैयत मजदूर नेता खादी उरांव की हत्या के 24 घंटे के अंदर ही ग्रामीणों ने कथित आरोपित रामचंद्र उरांव की पीट-पीट कर हत्या कर दी. बिमरला में गुरुवार को खादी उरांव के हत्या के प्रतिशोध में ग्रामीणों ने इस तरह की कार्रवाई की. 52 वर्षीय रामचंद्र उरांव उर्फ चंदर उरांव को पीटकर अधमरा कर दिया. उपचार के लिए गुमला लाने के क्रम में चंदर की मौत रास्ते में ही गयी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड-ओडिशा सीमा के जैंतगढ़ में ICICI बैंककर्मी से 15 लाख की लूट

पुलिस ने बताया कि चंदर की पत्नी के साथ खादी के नाजायज संबंध थे और इसकी जानकारी चंदर को थी. इसी कारण गुरुवार को खादी की हत्या टांगी से काट कर दी गयी. जब घुघुरूपाट के ग्रामीणों को पता चला कि खादी की हत्या कर दी गयी है तो ग्रामीणों ने बदले की भावना से चंदर को गांव के ही एक घर में पकड़कर लाया और उसे बांध कर उसकी जमकर पिटाई की.

नीलम ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

खादी उरांव की पुत्री नीलम कुमारी ने बताया कि थाना में हत्या में शामिल लोगों का नाम बताती रही लेकिन पुलिस ने किसी का नाम हत्या के आरोपित के रूप देने से मना किया और कहा कि जांच कर वे लोग खुद ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करेंगे. नीलम का आरोप है कि हत्या के बाद अगर पुलिस घटनास्थल में जाकर पूरे मामले की जांच करती तो कई सबूत पुलिस को आसानी से हाथ लग सकते थे. लेकिन पुलिस ने हत्या को गंभीरता से नहीं लिया. पुलिस की इसी लापरवाही से गांव में ही दूसरी हत्या आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दी.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग: राष्ट्रीय निशानेबाजी में शूटिंग स्पोर्ट्स क्लब के 6 खिलाड़ियों का चयन

 

 

 

Related Articles

Back to top button