
New Delhi : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, बैंक ने अपने ग्राहकों के होम लोन की प्रोसेसिंग फीस को माफ कर दिया है. बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त तक होम लोन की प्रोसेसिंग फीस नहीं लगेगी. बैंक ने इसे मॉनसून धमाका ऑफर नाम दिया है. बहरहाल, ये उन ग्राहकों के लिए राहत की खबर है, जो घर खरीदने के लिए होम लोन लेना चाहते हैं.
इसे भी पढ़ें :Big Breaking: एडीजे उत्तम आनंद की मौत की सीबीआई जांच की अनुशंसा
कैसे मिलेगी राहत
प्रोसेसिंग फीस, लोन का वो शुल्क होता है, जिसका भुगतान कर्ज लेने के साथ ही करना होता है. होम लोन का करीब 0.40 फीसदी प्रोसेसिंग फीस के रूप में जमा होता है. ये एक तरह से ग्राहकों के लिए बोझ की तरह है.
अब एसबीआई के नए फैसले के बाद ग्राहक जब होम लोन के लिए अप्लाई करेंगे तो उन्हें प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी. जाहिर सी बात है कि ग्राहकों का बोझ कम होगा.
इसे भी पढ़ें :तीरंदाजी में विश्व चैंपियन और ओलंपिक के लिए चयनित दीपिका को राज्य सरकार देगी 50 लाख
It’s raining offers for new home buyers! Apply for a Home Loan with NIL* processing fee.
What are you waiting for? Visit: https://t.co/N45cZ1V1Db
*T&C Apply
#HomeLoan #SBI #StateBankOfIndia #MonsoonDhamakaOffer pic.twitter.com/nDbPb7oBhF— State Bank of India (@TheOfficialSBI) July 31, 2021
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट से बाहर किये गये आसनसोल के MP बाबुल सप्रियो ने पॉलिटिक्स को कहा GOOD BYE
होम लोन की ब्याज दर
आपको यहां बता दें कि एसबीआई के होम लोन की ब्याज दर की शुरुआत 6.70 फीसदी सालाना से होती है. लोन पर ब्याज की दर कई बातों पर निर्भर करती है.
मसलन, ग्राहक के सिबिल स्कोर या लोन की रकम के आधार पर निर्धारित होता है. एसबीआई की ओर से होम लोन के आवेदन के लिए योनो ऐप का इस्तेमाल करने पर कई तरह के ऑफर दिए जाते हैं. इनमें से एक प्रोसेसिंग फीस में छूट का ऑफर है.
इसे भी पढ़ें :टोक्यो ओलंपिक-2020 : डिस्कस थ्रो में फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय बनीं कमलप्रीत, मेडल की उम्मीद जगाई




